नई दिल्ली| दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में टिड्डियों के हमले से निपटने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया और फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव करवाया। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी। राय ने कहा कि सरकार फसलों को नुकसान से बचाने के लिए उन पर कीटनाशकों का छिड़काव करा रही है।
राय ने ट्वीट किया, “कृषि विभाग की एक टीम जागरूकता फैलाने के लिए यहां के किसानों के साथ वार्ता सत्र कर रही है।”
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को उत्तर भारत में टिड्डियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए कीटनाशकों के छिड़काव के लिए एक एडवाइजरी जारी की।
इसमें कहा गया, “जैसा कि टिड्डियों का झुंड आम तौर पर दिन में उड़ान भरता है, और रात के समय में आराम करते है, इसलिए टिड्डियों को विशेष रूप से रात के दौरान आराम नहीं करने देना चाहिए।”
सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी छिड़काव उपकरण की मदद से रात के समय कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं। छिड़काव के लिए सुझाए गए रसायन हैं- मेलाथियान 50 प्रतिशत ईसी, मेलाथियान 25 प्रतिशत डब्ल्यूपी, क्लोरपायरीफॉस 20 प्रतिशत ईसी और क्लोरपायरीफॉस 50 प्रतिशत ईसी।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण