नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को एक जिम मालिक को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राहुल नारंग (46) के रूप में हुई है, वह दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएटेड है और दक्षिण दिल्ली में जिम का संचालन करता है।
आरोपी नारंग अपनी लग्जरी कार या प्रॉपर्टी बेचने के बहाने लोगों से पैसे ऐंठता था, और बदले में वह न लोगों के पैसे वापस करता था और न ही कार, प्रॉपर्टी बेचता था। पीड़ितों में से एक से नारंग ने अपनी छह लक्जरी कारें बेचने का वादा किया था, जिसमें उसने 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।
अपराध शाखा के डीसीपी भीष्म सिंह ने कहा, “ग्रेटर कैलाश निवासी राहुल नारंग ने कई बार एक ही संपत्ति के आधार पर न केवल कई लोगों से पैसे ऐंठे, बल्कि बैंकों को भी ठगा है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
ठाणे: महिला ने पति और भाई के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या, शव ड्रम से बरामद