नई दिल्ली: बॉलीवुड ने राजधानी दिल्ली पर बेस्ड ‘दिल्ली-6’ और ‘देल्ही हाइट्स’ जैसी रोमांचक फिल्में हमें दी हैं।
एक बार फिर बॉलीवुड के प्रमुख निर्देशक राकेश रंजन कुमार दिल्ली की एक सुंदर फिल्म ‘पहाड़गंज’ के साथ आ रहे हैं। रहस्य-रोमांच से भरपूर यह फिल्म जल्द ही बड़े स्क्रीन पर आनेवाली है।

निर्देशक के अनुसार, एक अप्रत्याशित साजिश वाली यह फिल्म हर किसी को एक चौंकाने वाले निष्कर्ष की ओर ले जाएगी। फिल्म में प्रतिभाशाली कलाकारों- लोरेना फ्रैंको, ब्रिजेश जयराजन, नीते चौधरी, राजीव गौर सिंह और करणजीत प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
स्पेन से लोरना फ्रैंको फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री हैं। फिल्म ‘पहाड़गंज’ की विशेष खुशबू के सार में घूमते हुए इसके किरदारों की रहस्यमय कहानी को दिखाएगी।
सेन प्रोडक्शंस के बैनर तले विशेष रूप से प्रदर्शित ‘पहाड़गंज’ की कहानी राकेश रंजन कुमार, हनुमान प्रसाद राय एवं धीरज विरमानी द्वारा लिखी गई है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।