नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले कर्मचारियों को राहत भरी खबर दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक उसका कोई भी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलेगा, तो उसे एक लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। यह धनराशि वेलफेयर फंड से मुहैया कराई जाएगी।
इस आश्य के आदेश दो दिन पहले शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस आयुक्त ने किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि, अगर कोई कर्मचारी (दिल्ली पुलिस का) कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे यह एक लाख की सहायता धनराशि तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।
इस धनराशि को बांटने के लिए बाकायाद सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय पी.) को नामित किया गया है। संबंधित कर्मचारी एसीपी हेडक्वार्टर के मोबाइल नंबर पर अपनी डिटेल उपलब्ध कराएगा। उसके बाद यह एक लाख की सहायता राशि संबंधित पीड़ित कर्मचारी-अधिकारी को मुहैया करा दी जाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार