ओम कुमार, नई दिल्ली। गाजियाबाद पुलिस ने भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की हत्या में शामिल एक शार्पशूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लोनी के सकलपुरा गांव में रहने वाले नरेंद्र फौजी को रविवार रात उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद अपना अपराध कबूल कर लिया,आगे पूछताछ में उसने बताया कि शर्मा के इशारे पर दिल्ली बोर्डर के पास स्थित खोड़ा में भाजपा नेता गजेंद्र भाटी की हत्या की थी।
पुलिस ने बताया कि इस हत्या के लिए 10 लाख में सौदा तय किया गया था जिसमें से 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।
पुलिस ने हमलावर के पास से सफेद रंग की मोटरसाइकिल और एक पिस्तौल भी बरामद की है, जिनका हमले में इस्तेमाल किया गया था।

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार