नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि, दिल्ली सरकार 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर दिल्ली समेत देशभर में बड़े पैमाने पर ब्लड डोनेशन की मुहिम चलाएगी। हालंकी मुख्यमंत्री नें साफ कर दिया है कि जो डोनेट कर सकते हैं वहीं करें। इसको लेकर दिल्ली में 50 से ज्यादा जगहों पर स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। दिल्ली के अलावा पंजाब व अन्य राज्यों में भी ‘आप’ पार्टी उस दिन ब्लड डोनेशन कैंप लगाएगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नें कहा, 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस है, इतिहास में एक वह शख्स जिसने करोड़ों लोगों को प्रोत्साहित किया है और युवाओं को प्रेरणा दी है। 30 साल की उम्र में उन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी और हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए।
दिल्ली सरकार पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी उनके विचारों पर चल रही है। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए एक बोतल खून दे सकते हैं और 28 सितंबर को ब्लड डोनेशन करते हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!