नई दिल्ली| दिल्ली के गोकलपुरी गांव में स्थित 60 झोपड़ियों में भीषण आग लगने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। साथ ही जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री घटनास्थल पर जाएंगे और परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, “सुबह सुबह ये दु:खद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।”
इसके अलावा भाजपा नेता मनोज तिवारी भी पीड़ितों से मुलाकात करने जाएंगे और उन्होंने दिल्ली सरकार से यह भी मांग कि ही की घटना की न्यायिक जांच कराई जाए, साथ ही मृतकों के परिजन को 1 करोड़ रु की सहायता प्रदान की जाए।
देर रात आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि दमकल विभाग कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास में ही 7 शवों को भी निकाला जो बुरी तरह झुलस चुके थे।
दरअसल दिल्ली में आग लगने की इस वर्ष की सबसे बड़ी घटना है। इससे पहले दिल्ली के बवाना इलाके में एक प्लास्टिक कारखाने में आग लग गई थी हालांकि तब किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर