दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 6,725 नए मामले पाए गए हैं, जोकि किसी एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। दिल्ली में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,03,096 हो गई है। इससे पहले 30 अक्टूबर को 5,891 नए मामले दर्ज किए गए थे।
दिल्ली सरकार के जारी किए गए एक आंकड़े के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में 48 लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया, जिससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,652 हो गई है। यहां अब तक 3,60,069 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 36,375 है।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली