नई दिल्ली| दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक सड़क दुर्घटना (Accident)में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।
पुलिस ने कहा, “मृतकों की पहचान ई-रिक्शा चालक गुलशन और सनी के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीरागढ़ी की ओर से आ रहे दोनों व्यक्ति शनिवार रात विकासपुरी फ्लाईओवर से नीचे आ रहे थे, उतरते समय दुर्घटना हो गई।”
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मोटरसाइकिल चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण वह संतुलन खो बैठा और दुर्घटना हो गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा