मुंबई| टीवी धारावाहिक ‘कुबूल है’ में मां की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री अदिति गुप्ता का कहना है कि वह पर्दे पर दोबारा मां का किरदार नहीं निभाना चाहती हैं।
अदिति ने अपने बयान में कहा, “मैंने ‘इश्कबाज’ में कैमियो किया था, क्योंकि प्रोडक्शन हाउस अच्छा था और मैंने उनके साथ काम किया हुआ है और मुझे शो बहुत पसंद आया। मैंने इस मां की छवि से बाहर आने के लिए भी किया। मैं लोगों को यह बताना चाहती हूं कि मैं युवा हूं और मैं मां का किरदार निभाने को लेकर अभी तैयार नहीं हूं।”
‘इश्कबाज’ में उन्होंने एक प्रेमिका की भूमिका निभाई थी।
शो से जुड़े अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि ‘इश्कबाज’ का सफर शानदार था। उन्हें बहुत मजा आया।
अपने किरदारों के चयन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह देखती हैं कि उनका किरदार कितना मजबूत और चुनौतीपूर्ण है और यह उनके लिए मनोरंजक होना चाहिए। इसके आधार पर वह अपने किरदारों का चयन करती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’