मुंबई। अभिनेत्री डेजी शाह अपनी फिल्म ‘जय हो’ के सह-अभिनेता और दोस्त सलमान खान के लिए खुश हैं, जिन्हें हाल में कथित रूप से दो काले हिरण के अवैध शिकार से संबंधित शस्त्र अधिनियम मामले में बरी किया गया है।
डेजी ने सोमवार को फिनांजा फेस्ट में कहा, “मैं सलमान के लिए बेहद खुश हूं। यह उनके और उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है। एक दोस्त होने के नाते मैं उनके और उनके परिवार के लिए खुश हूं।”
अभिनेत्री ने साल 2014 से फिल्मों में शुरुआत की। वह अपनी आगामी परियोजना को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, “मैं फिल्म ‘रामरतन’ की शूटिंग कर रही हूं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। केवल 10 दिनों की शूटिंग बाकी है।”
इस फिल्म के निर्देशक गोविंद सकारिया हैं और इसमें महेश ठाकुर, सुधा चंद्रन, राजपाल यादव, ऋतु सचदेवा, एंजेला क्रिसलिंजकी, अरवी गुप्ता, एंजेल ठाकुर, रोशनी राजपूत और सतीश कौशिक प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।