नई दिल्ली:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब भाजपा के एक और वरिष्ठ नेता को कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को बताया कि उन्हें कोरोना वायरस (कोविड-19) के शुरुआती लक्षण हैं। उन्होंने अपना परीक्षण कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं।
प्रधान ने कहा, डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक, मैंने खुद को एक अस्पताल में भर्ती कराया है। मैं ठीक हूं।
कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वायरस का पता चलने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाह पिछली कैबिनेट बैठक में मौजूद थे, जिसके बाद उनके कई कैबिनेट सहयोगी, जैसे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया।
प्रधान की रिपोर्ट आने के बाद उनकी कैबिनेट सहयोगी स्मृति ईरानी और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह जैसे विपक्षी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, आगरा के भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय और गोरखपुर से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार