मुंबई: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी की जासूसी कराने के मामले में अपना नाम सामने आने के बाद इन आरोपों का खंडन किया है।
नवाजुद्दीन ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, “कल शाम, मैं अपनी बेटी की उसके स्कूल प्रोजेक्ट के लिए हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जेनरेटर तैयार करने में मदद कर रहा था और आज सुबह मैं उसके प्रोजेक्ट एक्जीबिशन के लिए उसके स्कूल गया था। मैं हैरान रह गया जब मीडिया अचानक मुझ पर आरोप लगाने लगी।”
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम इस मामले में उस वक्त सामने आया जब ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने 11 लोगों को दबोचा, जो गैरकानूनी तरीके से कॉल डेटा रिकॉर्ड की जासूसी कर रहे थे। उनमें से अधिकांश प्राइवेट जासूस हैं।
कुछ आरोपियों के बयानों के अनुसार, सिद्दीकी ने कथित तौर पर अपने पत्नी के संपर्को और ठिकानों पर नजर रखने के लिए एक वकील के माध्यम से निजी जासूस की सेवाएं लेकर अपनी पत्नी के फोन की सीडीआर निकलवाई थी।
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि नवाजुद्दीन ने इस मामले में पुलिस समन का जवाब नहीं दिया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।