लागोस : नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के एक बाजार में तीन आत्मघाती हमलावारों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, “यह घटना कोंडुगा शहर के बाहरी इलाके कासुवार कीफी में तब हुई, जब तीनों आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया।”
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “तीनों आत्मघाती हमलावरों ने भीड़-भाड़ वाले बाजार में खुद को एक साथ उड़ा लिया।”
किसी भी संगठन ने अबतक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह