लॉस एंजेलिस : निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को कैलिफोर्निया के वेस्ट हॉलीवुड में एक साथ देखा गया, जिससे दोनों की डेटिंग खबरों को बल मिला है। एक सूत्र ने वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन को बताया कि दोनों को टोका मडेरा रेस्तरां में एक साथ वक्त बिताते देखा गया। दोनों यहां गुरुवार को रात लगभग आठ बजे पहुंचे थे।
निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को गुआकामोल, केविचे वर्डे, चिकन टैकोज और जापनी वाग्यू बीफ का लुत्फ उठाते देखा गया।
सूत्र ने कहा, “दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थी। प्रियंका प्यार से निक के बालों में हाथ फेर रही थीं।”
उन्होंने कहा, “दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे और एक-दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे थे।”
–आईएएनएस


और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट