नई दिल्ली: निर्भया के दोषियों को अब दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी होगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने शुक्रवार को मामले में चारों दोषियों को नया डेथ वारंट जारी किया।
कोर्ट ने ऐसा तिहाड़ जेल अधिकारियों द्वारा दोषी मुकेश की दया याचिका को राष्ट्रपति द्वारा खारिज किए जाने की सूचना के बाद किया।
सरकारी अभियोजक इरफान अहमद ने इससे पहले दिन में चारों दोषियों के लिए नए सिरे से डेथ वारंट जारी करने की मांग की थी।
उन्होंने कोर्ट को सूचित किया है कि किसी भी फोरम पर कोई याचिका लंबित नहीं है।
चारो दोषियों-मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर व पवन गुप्ता- को पहले 22 जनवरी को सुबह 7बजे फांसी दी जानी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
पीओके में चुनाव दिखावा, पाखंडपूर्ण मुखौटे के पार देखना जरूरी: विदेश मंत्रालय
कांग्रेस का आरोप, जवाब से बच रही सरकार इसलिए नहीं चल पा रही संसद