पटना | बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत होने के बाद यह लगभग तय है कि नीतीश कुमार राज्य के फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। राजग को बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को नमन किया है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।
इस चुनाव में नीतीश कुमार की साख दांव पर लगी थी। इसके बाद महागठबंधन से कड़ी टक्कर के बाद राजग ने बहुमत का आंकड़ा पार किया।
चुनाव नतीजों के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने जनता को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया, “जनता मालिक है। उन्होंने राजग को जो बहुमत प्रदान किया, उसके लिए जनता-जनार्दन को नमन है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी को उनसे मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं।”
बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटों पर जीत मिली है। राजग में भाजपा और जदयू के अलावा विकासशील इंसान पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा शामिल हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी