मुंबई: अभिनेत्री नीतू कपूर ने कहा है कि बॉलीवुड दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की हिट फिल्म ‘चांदनी’ का हमेशा उनके दिल में विशेष स्थान रहेगा। इसमें अभिनेता ऋषि कपूर भी नजर आए थे। इंस्टाग्राम पर वर्ष 1989 की फिल्म की तस्वीर साझा करते हुए नीतू ने लिखा, “याद आ रहा है जब लोग कहते थे कि इस फिल्म ने उनके जीवन में रोमांस वापस ला दिया है। ‘चांदनी’ हमेशा से सबसे पसंदीदा।”
श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूब जाने से निधन हो गया था।
उन्हें उनकी भूमिकाओं, चुलबुले अंदाज और उनके नृत्य कौशल के लिए जाना जाता है। श्रीदेवी ने चार वर्ष की आयु से ही मनोरंजन की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्म-उद्योग में अपने अभिनय के जलवे बिखेरे।
बॉलीवुड में 2012 में ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से 15 वर्ष बाद शानदार वापसी करने वाली श्रीदेवी की अंतिम फिल्म 2017 में आई ‘मॉम’ थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।