मुंबई | दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ बेटे रणबीर, बेटी रिद्धिमा और पोती समारा के साथ एक पारिवारिक तस्वीर साझा की है। नीतू ने सोमवार तड़के इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जहां परिवार कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है।
भावुक नीतू ने लिखा, “मेरी इच्छा है कि यह चित्र जैसा है वैसा ही बना रहे।”
हाल ही में, रिद्धिमा ने पूरे कपूर परिवार की एक और क्लासिक तस्वीर के साथ प्रशंसकों का खुश कर दिया था।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर आदि कई लोग थे।
ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी। वह पिछले दो वर्षों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। वह 67 वर्ष के थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।