काठमांडू : नेपाल के निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की है कि देश में 13 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। आयोग के प्रवक्ता नवराज ढकाल के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली सहित राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ गुरुवार को अलग-अलग बैठकें करने के बाद यह तारीख निर्धारित की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव संघीय संसद के सांसदों और प्रांतीय विधानसभाओं के विधायकों द्वारा एकल संक्रमणीय पद्धति से किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ढकाल ने कहा, “राष्ट्रपति चुनाव के एक सप्ताह बाद नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए अलग से चुनाव कराया जाएगा।”
मौजूदा राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है। ये अक्टूबर 2015 से इन पदों पर आसीन हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान