नोएडा | कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये नोएडा डीएम ने नागरिकों से अपील की है कि अगर वह किसी तरह से कभी किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आएं तो जांच कराएं। नोएडा डीएम सुहास एल. वाई. ने सभी नागरिकों से अपील को है, “कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति या वह सभी व्यक्ति जो संक्रमण क्षेत्र या संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं और जो निजामुद्दीन दिल्ली तबलीगी जमात सम्मेलन में शामिल हुए हों या शामिल होने वालों के संपर्क में आए हों वहीं अगर किसी भी प्रकार से संक्रमण होने की संभावना हो तो वह स्वेच्छा से बिना देरी और लापरवाही किए 24 घंटे के अंदर अपनी चिकित्सीय जांच हेतु नोएडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर जांच कराएं। अगर ऐसा नहीं करते है तो महामारी अधिनियम 1857 की सुसंगत धारा और उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 नियमावली 2020 के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा और ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध अधिनियम एवं विनियावली की सुसंगत प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।”
नोएडा में अब तक तक कुल 63 मामले सामने आए हैं जिसमे से अब तक 12 लोग इलाज कराकर घर जा चुके हैं वही अब कुल 51 मामले कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है जिसको देखते हुये नोएडा प्रसासन पूरी सख्ती से कदम उठा रहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली
एनडीएमसी अध्यक्ष ने ‘विकसित भारत के रंग’ कला कार्यशाला में 25 प्रख्यात कलाकारों को किया सम्मानित