लॉस एंजेलिस | जेम्स कैमरन के बहुप्रतीक्षित ‘अवतार’ सीक्वल का निर्माण अगले सप्ताह न्यूजीलैंड में फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
प्रोड्यूसर जॉन लैंडौ ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर कहा कि वह और ‘अवतार’ के बाकी कलाकार और क्रू मेंबर्स अगले हफ्ते न्यूजीलैंड लौटेंगे।
लैंडौ ने फिल्मों में इस्तेमाल किए गए दो पानी के जहाजों की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हमारा ‘अवतार’ सेट तैयार हैं और हम अगले हफ्ते न्यूजीलैंड वापस जाने के लिए उत्साहित हैं।”
उन्होंने कहा, “मेटाडोर, एक हाई स्पीड फॉरवर्ड कमांड पोत (बॉटम) और पिकाडोर जेटबोट (टॉप) देखें। इसे शेयर करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।”
कोरोनावायरस महामारी के कारण मार्च में न्यूजीलैंड सरकार द्वारा लॉकडाउन के आदेशों के साथ ‘अवतार’ सीक्वल पर काम बंद हो गया था ।
इससे पहले एम्पायर के साथ एक साक्षात्कार में, कैमरन ने साझा किया कि उन्हें विश्वास है कि उनकी बहुप्रतीक्षित ‘अवतार 2’ योजना के अनुसार रिलीज होगी।
‘अवतार 2’ वर्तमान में 17 दिसंबर 2021 को रिलीज के लिए तय है।
यह माना जा रहा है कि ‘अवतार 2’ पहली फिल्म की घटनाओं के 12 साल बाद से आगे बढेगी। इसका पहला भाग एक बहुत बड़ी सफलता थी, जो 2009 में रिलीज हुई थी और सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बन गई। इसका विश्वव्यापी रिकॉर्ड पिछले साल ‘एवेंजर्स : एंडगेम्स’ ने तोड़ा था।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट