न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के क्वींस इलाके में तूफान ने दस्तक दे दी है। इससे घरों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिर गए हैं और कुछ आसपास के इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ‘नेशनल वैदर सर्विस’ ने शुक्रवार को बताया कि तूफान क्वींस में गुरुवार को रात 10.20 बजे के आसपास पहुंचा।
तूफान से किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
तूफान की पुष्टि ‘इन्हेंस्ड फुजिता स्केल ‘ पर हुई है।
न्यूयॉर्क में तूफान कम ही आते हैं, इससे पहले 2013 में क्वींस में तूफान आया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा