पटना : बिहार की राजधानी पटना के बाइपास थाना क्षेत्र के एक नाले में शुक्रवार की रात गिरे पांच वर्षीय आदित्य का शव शनिवार को बड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक दल ने शुक्रवार की शाम से ही बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अपरेशन शुरू कर दिया था।
पुलिस के अनुसार, बाइपास थाना क्षेत्र में रानीपुर पैजवा के पास स्थित नाले में शुक्रवार की शाम आदित्य उस समय पैर फिसलने के कारण नाले में गिर गया था, जब वह नाले को पार करने के लिए रखे लोहे के पाइप के सहारे नाला पार कर रहा था।
घटना की सूचना से आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। आनन-फानन में इसकी सूचना एनडीआरएफ को दी गई थी। बच्चे की तलाश में पुलिस व रेस्क्यू टीम लगी रही परंतु देर रात के बाद अंधेरा व गंदगी की वजह से सर्च अपरेशन को रोकना पड़ा था। शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
बाइपास थाना के प्रभारी गोल्डन कुमार ने शनिवार को बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद आदित्य का शव बरामद कर लिया गया है। शव गाद में फंसा हुआ था।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी इस नाले में गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई थी। आदित्य के पिता कमलेश इसी गांव में खेती का काम करते हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू