नई दिल्ली| द इंडियन वूमेन्स प्रेस कॉर्प्स ने पत्रकार-समाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या पर गहर नाराजगी व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि इस तरह पत्रकार को चुप कराना भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘खतरनाक’ है। आईडब्ल्यूपीसी ने हत्या में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
संस्था की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, “आईडब्ल्यूपीसी बेंगलुरू में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की बेरहम हत्या पर हैरानी और आक्रोश व्यक्त करता है। लंकेश खुलकर बोलने और उदार मूल्यों के प्रति अपनी ²ढ़ प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती थीं। वह अस्पष्टता और रूढ़िवादी मूल्यों की आलोचक थीं।”
बयान में कहा गया है, “इस तरह से एक पत्रकार को चुप कराना भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। आईडब्ल्यूपीसी मांग करता है कि सरकार जल्द से जल्द वरिष्ठ महिला पत्रकार की सुनियोजित हत्या का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करे।”
–आईएएनएस


और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान