मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका पादुकोण पद्मावती के रूप में बेहद शानदार दिख रही हैं और वह ऐसी कभी नहीं दिख सकती हैं।
वरिष्ठ पत्रकार राजीव मसंद और अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत में आलिया ने कहा, “मैंने अभी इस प्रदर्शन को नहीं देखा है, लेकिन मैंने ट्रेलर देखा और मुझे लगता है कि पद्मावती के रूप में दीपिका पादुकोण बेहद शानदार हैं और मुझे पता है कि मैं ऐसी कभी नहीं दिख सकती हूं और न ही इस तरह काम कर सकती हूं।”
उन्होंने कहा, “वह एक रानी की तरह नजर आ रही है और मैंने उनसे कहा भी कि ‘आप बहुत प्यारी और प्रेरणादायक हो’ और मैं जानती हूं कि वह इस फिल्म में छा जाएंगी।”
आलिया ने कहा कि वह वास्तव में इस फिल्म का इंतजार कर रही हैं।
यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।