नई दिल्ली : उत्तर दिल्ली को पूर्वी दिल्ली से जोड़ने वाले पुराने यमुना पुल को बंद कर दिया गया है, क्योंकि यमुना नदी का पानी रविवार को खतरे के निशान को पार कर गया।
बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जलस्तर 205.52 मीटर के स्तर पर पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस ने शाम 8.25 बजे पुल को बंद करने का आदेश जारी किया।”
अधिकारी ने कहा कि चूंकि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लिहाजा किसी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए पुल पर यातायात बंद कर दिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार