ऋषिकेश: मेगास्टार रजनीकांत ने मंगलवार को कहा कि वह अभी एक पूर्णकालिक राजनेता नहीं बने हैं और उनकी हिमालय की आध्यात्मिक यात्रा का उद्देश्य खुद को महसूस करना है।
रजनीकांत ने यहां दयानंद सरस्वती आश्रम में संवाददाताओं से कहा, “मैं अभी पूर्णकालिक राजनीतिज्ञ नहीं बना हूं। मैंने अपनी पार्टी की घोषणा नहीं की है। मैं अभी राजनीति पर कोई बात नहीं करना चाहता।”
रजनीकांत कुछ दिन यहां रहकर ध्यान करेंगे।
रजनीकांत ने घोषणा की है कि उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति के खालीपन को भरने के लिए राजनीति में प्रवेश किया है।
वह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और जम्मू की शिव गुफा की यात्रा के बाद यहां पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर हिमालय आए हैं और इसका उनकी राजनीतिक पार्टी शुरू करने के साथ कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है। मैं यहां कई बार आ चुका हूं। खुद को महसूस करना ही आध्यात्मिकता है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट