लीमा: पेरू के अरेक्विपा क्षेत्र में बस दुर्घटना में 44 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, घायलों में से सात की हालत गंभीर है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।
‘एफे’ के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार को पैन-अमेरिकी राजमार्ग पर हुई। बस पलटकर 200 मीटर नीचे ओकोना नदी में जा गिरी।
अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
परिवहन मंत्रालय ने कहा कि बस चाला से अरेक्विपा जा रही थी। बस के परिचालन का परमिट भी समाप्त हो चुका था।
पेरू के राष्ट्रपति प्रेडो पाब्लो कुजिंस्की ने ट्वीट कर कहा, “अरेक्विपा में हुई दुर्घटना के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मेरी दिली संवेदनाएं हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान