मुंबई। पूरी दुनिया में विख्यात अभिनेता जैकी चैन अभिनीत फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की रिलीज को लेकर उत्साहित बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी का मानना है कि फिल्म-उद्योग में उनकी अब तक यात्रा अद्भुत रही है। दिशा हालांकि यह भी कहती हैं कि वह अपने पेशेवर और निजी जिंदगी में संतुलन बनाए रखना चाहती हैं।
पिछले साल ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आ चुकीं दिशा जल्द ही ‘कुंग फू योगा’ में नजर आएंगी। यह फिल्म भारत और चीन द्वारा सह-निर्मित है।
दिशा ने कहा, “फिल्म उद्योग में किसी को इतना प्यार नहीं मिला। यह अद्भुत यात्रा रही। इस साल मैंने अपने प्रशंसकों के लिए अतिरिक्त मेहनत से काम करने का संकल्प लिया है।”
उन्होंने कहा, “इसमें संदेह नहीं है कि काम जरूरी है, लेकिन परिवार और दोस्तों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए मैंने पेशेवर और निजी जिंदगी में संतुलन बनाएं रखने का संकल्प लिया है, ताकि मैं उन लोगों को समय दे सकूं, जो मेरे लिए मायने रखते हैं।”
दिशा को पर्दे पर टेलीविजन, विज्ञापनों में अपने किरदारों की लुक के साथ प्रयोग करना पसंद है।
उन्होंने कहा, “मेरा दृढ़ता से मानना है कि बाल आपका लुक बदलने और स्टाइल स्टेटमेंट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुझे अपने बाल बहुत पसंद है और इस साल मुझे बालों का रंग बदलने का मन है।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट