मुंबई:
हाथ में पोछा लिए नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री एली अवराम ने घर के काम दिल से करने की कोशिश की, हालांकि वह काम पूरा नहीं कर सकीं, क्योंकि पोछा हाथ में आते ही वह डांस करने लगीं। अभिनेत्री ने हाल ही में एक टिकटॉक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह हाथ में पोछा लिए नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B-SME7khAjH/
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “जब आप सफाई करने की फिराक में होते हैं..लेकिन उसकी जगह डांस करना शुरू कर देते हैं।”
Read More : एली एवराम ने पुराने बॉलीवुड गीतों पर किया डांस, प्रशंसकों ने सराहा
हाल ही में एली अवराम ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने पानी पूरी के प्रति अपने प्यार को उजागर किया था।
https://www.instagram.com/p/CANqEAXgBDb/?utm_source=ig_web_copy_link
वहीं काम की बात करें तो एली को आखिरी बार ‘मलंग’ में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जबकि फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू, दिशा पटानी और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।