नई दिल्ली। आल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के अध्यक्ष एस एम आसिफ ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके चले जाने से पूरा देश शोक में डूब गया है। उन्होंने प्रणब दा के निधन पर उनके सगे संबंधियों सांत्वना देते हुए कहा कि पूरा देश आपके साथ है। प्रणब दादा ने देश के शीर्ष पदों पर रहते हुए जो कीर्तिमान स्थापित किये हैं उन्हें भारत भूल नहीं पायेगा।
भारत के इतिहास में उनके योगदान को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। वह ऐसे व्यक्तित्व के स्वामी थे कि देश के सभी राजनेता व राजनैतिक दल उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने देश मे लोकतंत्र और धरनिर्पेक्षता को बनाये रखने के लिए अभूतपूर्व योगदान दिए।

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण