ई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल से आगे लॉकडाउन बढ़ाने के निर्णय की प्रशंसा की है।
एक ट्वीट में, केजरीवाल ने कहा कि अगर लॉकडाउन हटा लिया गया तो देश में कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में हासिल सबकुछ समाप्त हो जाएगा।
केजरीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही निर्णय लिया है। आज हमारी स्थिति कई विकसित देशों से बेहतर है, क्योंकि हमने शुरुआत में ही लॉकडाउन कर दिया था। अगर इसे बंद कर दिया गया तो, इस लड़ाई में हमने जो भी प्राप्त किया है, वो खत्म हो जाएगा। कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए, इसको बढ़ाया जाना जरूरी है।”
उन्होंने यह ट्वीट, प्रधानमंत्री की राज्यों की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद किया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है और अधिकतर राज्यों ने इसमें विस्तार करने की मांग की है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण