नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन के उपायों को शहर में पूरी तरह लागू कराया जाएगा।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “दिल्ली प्रधानमंत्री के लॉकडाउन के उपायों को पूरी तरह लागू कराएगा।”
मोदी ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। उन्होंने मंगलवार को इस लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया।
मोदी ने 11 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। इस बैठक के मुरंत बाद केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाने के मोदी के निर्णय की प्रशंसा की थी।
लेकिन मोदी ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की।
केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि यदि लॉकडाउन हटाया गया तो कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में देश ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह सब पानी में चला जाएगा।
दिल्ली में अभी तक कोरोनावायरस के कुल 1510 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 28 मौतें हो चुकी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण