पुणे : बेंगलुरू बुल्स ने बुधवार को श्री छत्रपति शिवाजी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए प्री कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के मैच में तेलगू टाइटंस को 34-26 से हरा दिया।
पहले हाफ में चार अंक से पिछड़ने के बाद बेंगलुरू ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और मैच अपने नाम किया।
टाइटंस ने पहले हाफ में 15-11 की बढ़त ले ली थी। 25वें मिनट में स्कोर 17-17 से बराबर हो गया। इसके बाद टाइंटस ने 20-17 की बढ़त ले ली। हालांकि 30वें मिनट में एक बार फिर बेंगलुरू ने स्कोर 20-20 से बराबर कर लिया।
टाइंटस ने एक बार फिर बेंगलुरू को पछाड़ते हुए स्कोर 24-21 की बढ़त ले ली। बेंगलुरू भी हार नहीं मानने वाली थी। उसके कप्तान रोहित कुमार ने 36वें मिनट में सफल रेड मार स्कोर एक बार फिर 25-25 से बराबर कर दिया। यहां से बेंगलुरू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और मैच जीत ले गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर