मुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि फिल्म ‘काबिल’ की सफलता से खासतौर पर वह अपने पिता के लिए काफी खुश हैं।
उन्होंने कहा, “फिल्म को दूसरे सप्ताह में 200 से अधिक स्क्रीन मिली। बस अच्छा काम करने पर ध्यान केंद्रित करें और बाकी सब भगवान पर छोड़ दें। यह एक बड़ी जीत है। मैं फिल्म ‘काबिल’ के सभी प्रशंसकों को इस जीत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”
ऋतिक ने कहा, “यह अभूतपूर्व है और मैं अपने पिता के लिए बेहद खुश हूं, जो इंडस्ट्री के सफल और सक्रिय फिल्म निर्माताओं में से एक हैं।”
यह फिल्म एक अंधे व्यक्ति के प्रतिशोध की कहानी है। यह पाकिस्तान में भी रिलीज हुई है।
उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि इस फिल्म को हमारे पड़ोसी देशों के लोग भी देख सकेंगे। भारत में ‘काबिल’ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उम्मीद है कि पाकिस्तान में भी लोग इसे पसंद करेंगे।”
शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ के साथ ही रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।