रियो डी जनेरियो। दो बार फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत चुके रोनाल्डिन्हो की योजना एक बार फिर फुटबाल जगत में वापसी की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रोनाल्डिन्हो के भाई और उनके एजेंट रोबटरे से मिली जानकारी से यह पता चला है कि उनके भाई कोपा लिबर्टाडोरेस के लिए क्वालीफाई कर चुके क्लब से वापसी करना चाहते हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि रोनाल्डिन्हो दक्षिण अमेरिकी क्लब से वापसी कर सकते हैं।
रोनाल्डिन्हो का नाम ब्राजील के शपेकोइंस, कोर्टीबिया और उरुग्वे के नेशनल क्लब से भी जोड़ा जा रहा है।
उरुग्वे के समाचार पत्र ‘एल पेइस’ को दिए बयान में रोनाल्डिन्हो ने कहा, “हमारा लक्ष्य 2017 में फुटबाल जगत में वापसी करना है। एक साल तक आराम करने के बाद मैंने यह विचार किया। इस दौरान मैंने विश्व के ऐसे देशों की यात्रा की, जहां मैं पहले कभी नहीं गया था।”
नेशनल क्लब में जाने के बारे में रोनाल्डिन्हो ने कहा, “मैंने एजेंटों से बात की है, लेकिन अभी तक कोई खबर नहीं है। मैं एक ऐसे क्लब से वापसी के बारे में सोच रहा हूं, जो कोपा लिबर्टाडोरेस में क्वालीफाई कर चुका है।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया