मुंबई। अभिनेता अली फैजल ने अपनी भतीजियों और चचेरी बहनों का सेल्फ डिफेंस क्लास में नामांकन कराया है। यह सब तब शुरू हुआ जब लंदन में अली की चचेरी बहन ने मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया।
उसके बाद उन्होंने लखनऊ और इलाहाबाद में अपने संबंधियों को मार्शल आर्ट और आत्मसुरक्षा के गुर सीखने के लिए उनका नामांकन कराया।
अली ने एक बयान में कहा, “हमारे देश में आज के समय में जो हो रहा है, इसे देखते हुए मैंने ऐसा किया है।”
उन्होंने कहा, “काश! मैं स्कूलों में नैतिक शिक्षा के लिए फंड दे सकता। यह समय की जरूरत है, खासकर औरतों के लिए, उन्हें जब जरूरत हो किसी को मारने से भी नहीं घबराना चाहिए। इसलिए मैंने ऐसा किया है। और मैं इसके लिए लड़ता रहूंगा।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’