लॉस एंजेलिस: अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका सेलेना गोमेज ब्रांड कोच के साथ मिलकर रेडी टू वियर फैशन रेंज के लिए कपड़े डिजाइन करेंगी।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, सेलेना ने पिछले साल इस लेबल के लिए बैग डिजाइन किया था और अब वह दोबारा ब्रैंड के साथ हाथ मिलाते हुए कपड़ों की डिजाइनिंग में अपना हुनर दिखाने जा रही हैं।
सेलेना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें सिल्क और लेस के एक कपड़े पर एक लेबल नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है ‘कोच एक्स सेलेना’।
तस्वीर के कैप्शन में सेलेना ने लिखा, “‘कोच’ के लिए मेरी दूसरे संग्रह में कपड़े शामिल होने रहे हैं। बहुत आभारी हूं जो मुझे स्टुअर्ट वेवर्स (डिजाइनर) के साथ काम करने का मौका मिला।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।