अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बंकर में छुपने वाली बात पर प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि मैं यहां छुपने के लिए नहीं गया था बल्कि इंस्पेक्शन करने के लिए गया था। एक रेडिया शो के माध्यम से ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ये रिपोर्ट गलत है। ‘मैं कुछ समय के लिए बंकर में गया था’। जो की अक्सर जाना रहता है।
George Floyd की मौत के बाद बिगड़े हालात
बता दें George Floyd की मौत के बाद लोग काफी भड़के गए थे । भड़के हुए लोगों की मांग पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाई करने को लेकर थी । जिस बीच लोगों ने व्हाइट हाउस तक आगजनी कर उत्पात मचाया। इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार को व्हाइट हाउस के बंकर में सुरक्षित भेजा गया था। साथ ही भारी पुलिसबल तैनात कर, प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए आंसू गैस छोड़े गए थे।
व्हाइट हाउस में किया गया था रेड अलर्ट
आपको बता दें कि व्हाइट हाउस में हालात को देखते हुए रेड अलर्ट कर दिया गया था। जिसमें कोई भी व्यक्ति अंदर-बाहर नहीं आ जा सकते ।

और भी हैं
जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों से की मुलाकात, दुनिया को बदलने में तकनीक की भूमिका पर की चर्चा
ईरान के स्कूल पर हमले को लेकर इलाही की अपील, बोले-अमेरिका ने माफी नहीं मांगी, दुनिया करे निंदा
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा