लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज आज भले ही अपने लिए महंगी चीजें खरीद सकती हैं, लेकिन एक समय ऐसा थी, जब उन्होंने फटे हुए जूते पहन कर अपने दिन काटे हैं। लोपेज अपनी पीढ़ी की बहुत सफल अभिनेत्री और गायिका हैं और उनके पास 30 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। हालांकि, लोपेज अपने गरीबी के दिनों को नहीं भूली हैं।
गियुसेपे जानोती के साथ साझेदारी कर लोपेज ने जूतों की एक नई श्रृंखला निकाली है। हालांकि, न्यूयार्क को पास द ब्रोंक्स में पली-बड़ी लोपेज ने अपने बचपन के दिनों में गरीबी देखी है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, लोपेज ने कहा, “मैंने अपने बचपन नें फटे हुए जूते भी पहने हैं। इसलिए, यह मेरे लिए बेहद खास बात है कि मैं गियुसेपे जैसे कलाकार के साथ जूतों की एक नई श्रृंखला जारी कर रही हूं।”
लोपेज का कहना है कि उन्होंने अपनी दो बहनों के साथ बचपन के दिनों में अपना कमरा भी साझा किया है। उन्होंने कहा, “मेरा परिवार मेरी स्थिरता है। जब आप जूतों के बारे में सोचते हैं, तो आप अपनी जमीन से जुड़े रहने के बारे में भी सोचते हैं। मेरा इसके साथ एक संपर्क है।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।