बाबा रामदेव पतंजलि आयुर्वेद का विस्तार इस कदर कर रहे कि उसमें नये नये प्रोडक्ट जोडते जा रहे है अब इसी कड़ी में पतंजलि मिनिरल वाटर लाॅन्च करने जा रही है रामदेव का कहना है कि पतंजलि के दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स भी जल्द लॉन्च किए जाएंगे।
इसके अलावा कपड़ों और एक्सेसरीज का नया ब्रांड भी लाया जाएगा। परिधान नाम से कपड़ों का ब्रांड लॉन्च करने की भी योजना है।
बाबा रामदेव ने कहा कि शॉर्टकट से सफलता नहीं मिलती। कंपनी पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा लोगों का भरोसा है। उन्होंने कहा कि वे निजी हित के लिए कारोबार में नहीं है उनके लिए समाज का हित सबसे ऊपर है। बाबा ने आगे कहा कि उन्होंने धर्म को अर्थ के साथ जोड़ा है।
बाबा रामदेव का कारोबार देश-विदेश तक फैला है स्वेदशी के नाम पर पतंजलि अपने प्रोडक्ट को देश के लोगों को इस्तेमाल करने के लिए कहते है भविष्य में पंतजलि आयुर्वेद ऐसे कई प्रोडक्ट लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है जिससे विदेश कम्पनी में हल चल पैदा हो जाए ।
फिलहाल 11 क्षेत्रों में पतंजलि का कारोबार है। पतंजलि आयुर्वेद कंपनी की 20 लाख करोड़ से ज्यादा के मार्केट पर नजर है।

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा