जकार्ता: भारत की सायना नेहवाल ने शुक्रवार को हमवतन पी.वी. सिंधु को मात देते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सायना ने ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-19 से मात दी।
इस जीत के साथ ही सायना ने सिंधु पर तीन मुकाबलों में दूसरी हार दी है जबिक सिंधु सिर्फ एक बार ही सायना को मात दे पाई हैं।
सेमीफाइनल में सायना का सामना थाईलैंड की रातनाचोक इंतानोन से होगा जिन्होंने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-17, 21-10 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया