मुंबई: करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट ने गुरुवार को बॉलीवुड में 5 साल पूरे कर लिए और उन्हें उम्मीद है कि सिनेमा जगत में उनका सफर लंबा रहेगा।
आलिया ने ट्वीट किया, “मुझे आस सभी से बहुत प्यार है.करन जौहर, मेरे पाप, मेरे दोस्त..इस दिन को सच करने के लिए धन्यवाद। मेरी कहानी की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी।”
आलिया ने आगे लिखा, “और सबसे अच्छे लड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन। बहुत खुशी है कि हमने एक साथ शुरुआत की और हमें कुछ नहीं पता था। तुम दोनों को बहुत प्यार करती हूं।”
करन ने भी ट्वीटर पर लिखा, “फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के पांच साल। एक फिल्म जिसने मुझे तीन रिश्ते दिए- आलिया, सिद्धार्थ ओर वरुण।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।