मुंबई| अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल का कहना है कि फिल्मों में ज्यादातर सिख कलाकारों को मूर्ख और कॉमिक अदाज में दिखाया जाता है, जो गलत है।
वह आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ और पंजाबी फिल्म ‘मंजे बिस्तरे’ में नजर आएंगे।
फरहान अख्तर द्वारा अभिनीत ‘लखनऊ सेंट्रल’ में गिप्पी ‘सरदार’ की भूमिका में हैं।
उन्होंने यहां आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि बॉलीवुड फिल्मों में ‘सरदारजी’ के किरदार को कई बार गलत तरीके से पेश किया गया है। लोगों ने सरदार के किरदार का मजाक बनाया है। मुझे लगता है कि यह हमारे समुदाय, हमारी संस्कृति और देश में हमारे योगदान की जानकारी और ज्ञान की कमी के कारण ऐसा हो रहा है।”
‘अंग्रेजी बीट’ जैसे गीत के लिए पहचाने जाने वाले गिप्पी ने यो यो हनी सिंह, बादशाह और दिलजीत दोसांज के साथ मिलकर कई गीत गाए हैं।
उनका कहना है कि वे भाइयों की तरह हैं। वे दूसरों से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, एक-दूसरे से नहीं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।