रियो डी जेनेरियो : ब्राजील की सेना और रियो डी जेनेरियो पुलिस ने मिलकर बड़े पैमाने पर मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान शुरू किया है। सेना के प्रवक्ता कर्नल रॉबटरे इतमार ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अभियान शुक्रवार को विला एलियनसा के फवेलास (शैंटी कस्बों), विला केनेडी और कोरेएआ में शुरू हुआ है, जहां सेना सर्जेट और एक सैन्य पुलिस कमांडर की हत्या कर दी गई थी।
पुलिस और सेना ने फवेलास तक पहुंचने वाले सभी रास्तों को अवरुद्ध कर दिया है, बख्तरबंद वाहनों और हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है।
इतमार ने कहा कि 16 फरवरी को राष्ट्रपति मिशेल टेमेर द्वारा हस्ताक्षरित संघीय हस्तक्षेप शहर की सुरक्षा के लिए इस अभियान की योजना बनाई गई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान