लंदन| ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन ने कहा है कि वह इस साल ब्रिटेन में 5,000 नई पूर्णकालिक नौकरियों का सृजन करेगा। बीबीसी की सोमवार की एक रपट के मुताबिक, कंपनी ने कहा है कि वह सॉफ्टवेयर डेवलपर तथा गोदाम कर्मियों सहित कई तरह के कर्मचारियों की भर्ती के बारे में विचार कर रही है।
लंदन स्थित अमेजन के मुख्यालय के साथ-साथ एडिनबर्ग कस्टमर केयर सर्विस सेंटर तथा तीन नए गोदामों में लोगों की भर्तियां होंगी।
इन भर्तियों के बाद ब्रिटेन में अमेजन के कर्मचारियों की संख्या 24,000 से अधिक हो जाएगी।
अमेजन के यूके बिजनेस के प्रमुख दौंग गुर ने कहा, “हम ब्रिटेन में हजारों नई नौकरियों का सृजन कर रहे हैं, जिनमें सैकड़ों की संख्या में प्रशिक्षुओं की भी भर्ती की जाएगी, जिससे डिलीवरी में तेजी आएगी तथा सेवा बेहतर होगी।”
यह विस्तार कंपनी के लिए ब्रिटेन के बाजार की महत्ता को दर्शाता है, जो अमेरिका के बाहर अमेजन का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी