नई दिल्ली| महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना को दिल दहला देने वाली त्रासदी करार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में बोलते हुए भी इस घटना का जिक्र करते हुए शोक जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाली त्रासदी हुई, जहां हमने कीमती युवा जीवन खो दिया है। मेरे विचार सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद है।”
दरअसल, महाराष्ट्र में नागपुर के नजदीक भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में बीती रात करीब 2 बजे आग लग गई। जिससे जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में भर्ती दस नवजात शिशुओं की मौत हो गई और सात बच्चे झुलस गए। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है। परिवारवालों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
कैबिनेट ने ‘प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना’ को दी मंजूरी; 7,395 करोड़ रुपए की स्कीम से 2.55 लाख पंचायतों को मिलेगा फायदा
पत्रकारिता की आजादी संविधान से मिली, डीपीडीपी कानून मीडिया की स्वतंत्रता को प्रभावित नहीं करता: अश्विनी वैष्णव