नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वर्ष 2022 तक अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की घोषणा की।
मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अपने संबोधन में कहा, “अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हमारा और हमारे वैज्ञानिकों का एक सपना है और मुझे यह घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है कि वर्ष 2022 तक 75वें स्वतंत्रता साल पर हम अंतरिक्ष में एक मानव मिशन भेजने की योजना बना रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हम वर्ष 2022 या उससे पहले अंतरिक्ष में भारतीय को पहुंचाएंगे।”
मोदी ने कहा, “हमारे वैज्ञानिकों ने हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने 100 से अधिक उपग्रहों को लॉन्च किया। उन्होंने मंगल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।”
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट