पटना: भोजपुरी फिल्म अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘आवारा बलम’ का टीजर वेब म्यूजिक द्वारा लॉन्च किया गया है, जिसमें वे तनुश्री और प्रियंका पंडित के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय ने शुक्रवार को यहां कहा कि यह अब रिलीज के लिए तैयार है। इसकी कहानी बेहतरीन है, इसमें कल्लू, तनुश्री और प्रियंका की शानदार कैमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी।
टीजर से साफ पता चल रहा है कि यह पूरी तरह ‘एक्शन’ फिल्म है, जिसमें रोमांस का भी शानदार तड़का लगाया गया है।
पी.एन.जे. फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘आवारा बलम’ को लेकर उत्साहित कल्लू कहते हैं, “इस फिल्म में नृत्य, रोमांस और एक्शन की भरमार है। साथ ही पारिवारिक मूल्यों का भी खासा ख्याल रखा गया है। यह भोजपुरी सिनेमा के हक में है कि ऐसी फिल्में बन रही है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि इस साल भोजपुरी सिनेमा में काफी बदलाव आए हैं, जो फिल्म ‘आवारा बलम’ में भी दिखेगी। फिल्म काफी अच्छी है।
फिल्म के निर्माता निशिकांत झा ने कहा,”इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। तभी, लोग फिल्म का टीजर पसंद कर रहे हैं। जल्द ही ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।
फिल्म जल्द रिलीज होने की संभावना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।